प्रसिद्ध कलाकार और रेडियोकर्मी विष्णु शर्मा से खास मुलाकात
1. किन – किन क्षेत्रों में आप सक्रीय है ?
उत्तर – मैं ब्रोडकास्टिंग , अभिनय और लेखन . विज्ञापन लेखन और कहानियां ,लिख, कविता तथा ज्यादातर व्यंग्य लिखता हूँ.
2. आप के सामाजिक सरोकार क्या है ?
उत्तर- मैं सामाजिक तौर पर काफी जागरूक हूँ. मैं समाज में हो रहे हर शोषण के खिलाफ हूँ. किसी का भी शोषण नहीं होना चाहिए. न लिंग भेद से और न आर्थिक रूप से. फिल्म इंडस्ट्री में भी लोगो का काफी शोषण होता है. एक तरफ स्पॉट बॉय है और एक तरफ सुपर स्टार , इन के बीच बहुत बढी खाई है. मैं इस के खिलाफ हूँ.
3. आज भारत को आप कंहा देखते है ?
उत्तर- देश तरक्की कर रहा है. मैं आशावादी हूँ. नई पीढी विकास चाहती है. भारत तीसरी शक्ति की तरफ अग्रसर है. हमें संगठित होने की जरूरत है और अपने स्त्रोतों का सही इस्तेमाल करे. महानगरो की बजाय छोटे कस्बो और गांवो के विकास पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. खेती को बढ़ावा देना चाहिए.
4. नई पीढी को क्या सन्देश देंना चाहेंगे ?
उत्तर- हर क्षेत्र में अपना काम ईमानदारी से करे. देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझे.
5. आपकी सर्वोतम उपलब्धि ?
उत्तर- अभी आना बाकि है.
विष्णु शर्मा
नाटक – 67 ,
फ़िल्में – करण अर्जुन , अपहरण, शिकारी और गंगाजल और कई सारी ,
सिरीयल – 83
रेडियो कार्यक्रम – 150. और कई विज्ञापन लिखे
