रचना श्रीवास्तव की क्षणिकाएँ

rachana1काली आँधी के गुज़रने के बाद
उसने देखा,
चाँद खुद में सिमटा
रात की सिलवटों में पड़ा था.
मैंने उसे थामने को हाथ बढ़ाया
तो बोला,
मुझे मत छुओं
मुझे ग्रहण लगा है.
—————————————————
प्यार को
मजबूरी का कफ़न ओढ़ा
सुकून से सुलाया था,
दुनियादारी की हवा
उस को उड़ा ले गई
और मेरी गृहस्थी जल उठी.
—————————————

वो आया,
कुछ शब्द,
मेरे हाथों में सौप के चला गया.
अँजुरी की झिर्रियों से
निकल गिरे वो ज़मीं पर,
एक सोता फूटा
और भावनाओं की नदी बह उठी.

rachana1 रचना श्रीवास्तव

रचना श्रीवास्तव का जन्म लखनऊ (यू.पी.) में हुआ। आपनें डैलास तथा भारत में बहुत सी कवि गोष्ठियों में भाग लिया है। आपने रेडियो फन एशिया, रेडियो सलाम नमस्ते (डैलस), रेडियो मनोरंजन (फ्लोरिडा), रेडियो संगीत (हियूस्टन) में कविता पाठ प्रस्तुत किये हैं। आपकी रचनायें सभी प्रमुख वेब-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं।

11 Comments

  1. शशि पाधा says:

    हृदय को कहीं भीतर तक छूते हुए शब्द, भावभीनी कल्पना और एक बार सिहर जाने का अनुभव होता है इन क्षणिकायों को पढ़ कर । धन्यवाद रचना जी तथा आखर का आभार ।

  2. amita says:

    bahut sunder shabd hai hriday ko chhute huye badhai rachna ji

  3. रचना जी हृदय को छूती बहुत प्यारी क्षणिकाएं हैं..

    मुझे मत छुओं
    मुझे ग्रहण लगा है.

    अँजुरी की झिर्रियों से
    निकल गिरे वो ज़मीं पर,
    एक सोता फूटा
    और भावनाओं की नदी बह उठी.
    वाह–वाह क्या बात है…
    बधाई.

  4. laxmi says:

    saari kshanikaaye bahut gahri baate kah jati hain. Beautiful!!!

  5. vijay says:

    baaten kam ,kaam zyada wali kahawat ekdam khari hai sab kshnikaayo ke liye, badhai Rachna ji.

  6. preeti says:

    Aewsome!!!As usual,Congrats Rachnaji.

  7. avi says:

    ati sunder .
    badhai

  8. rachana says:

    aap sabhi ka dil se dhnyavad
    saader
    rachana

  9. SECRETS OF YOGA…

    SECRETS OF Yoga Awakening Meditation Collection 21-day Trial Now!!!…

  10. Proactol For Easy Weight Loss…

    Proactol like a healthy way of making it easier to take charge of your easy weight loss and eating habits. …

  11. Free and Fast Easy Health Weight Loss Diet Ideas…

    How To Fast Easy Health Weight Loss and good Ideas for Diet,Let’s Go Start Losing Weight Now!…

Leave a Reply

Developed By Fwebpages.com