ऐसा क्यों है मेरा गांव ?
ऐसा क्यों है मेरा गांव?
मेरा गांव बिहार के वैशाली जिले में आता है, गांव का नाम है बान्थु. इस गाँव में भोमिहरों का बोलबाला है. अभी एक-दो दिन पहले ही अपने गांव से लौटा हूं, इस बार मेरा गांव प्रवास करीब-करीब बीस दिनों का था सो मेरे पास कुछ ज्यादा टाइम था, अपने उस गांव को देखने-समझने का जहां मैं पैदा हुआ, जवान हुआ. पहले अपना गांव अच्छा लगता था, वहां के लोग और उनकी बातें सुहाती थी. वो जैसे भी थे, अच्छे थे.
वो सारे लोग मुझे अबकी बार अच्छे नहीं लगे, वो इसलिए कि आज भी मेरे गांव का भूमिहार चाहता है कि चमार, डोम, मुसहर उसे नीचे तक झुक कर सलाम ठोके, गाली सुनकर भी उन्हें (भूमिहारों को) मालिक कहे, भूखा रहकर भी उनकी बेगारी करे.
मेरे गांव के चाचा, बाबा और भाई प्रदेश सरकार से दुखी हैं, उनकी नजर में बिहार की वर्तमान सरकार ने इन छोटी जातियों का मनोबल बढ़ा दिया है, ये लोग सरकार को दिन-रात गरियाते है.
मुझे इस बार लगा कि गांव का भूमिहार वर्ग सबसे ज्यादा भ्रष्ट है, कामचोर है, पाखंडी है.
ये तबका गांव में हर साल एक-सावा लाख की लागत से राम भजन करवायेगा, पेटू साधुओं को पालेगा, खिलाएगा लेकिन अपने गांव के किसी बेहद गरीब के लिए एक कम्बल नहीं जुटाएगा. इनलोगों को यह जरूर मालूम है कि रामचरितमानस में कितनी चैपाइयां और कितने दोहे हैं लेकिन इनको इसकी जानकारी नहीं होती कि गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली रोड के ढ़लाई का ठेका किसने लिया और काम बीच में ही क्यों रूका हुआ है.
ये बाहर से बेहद धार्मिक टाइप दिखने वाले वैसे प्राणी हैं, जो मांसाहार भी दिन देखकर करते हैं. मैंने ऐसे लोगों को अपने गांव में देखा है जो झोपड़ीनुमा घर में रहने वालों से ब्याज वसूलने के किए हर कदम उठाते हैं लेकिन यज्ञ के नाम पर एक हजार का चंदा मुस्कुराते हुए देते हैं, फिर सारे गांब में घूम-घूमकर इस बात का जिक्र करते हैं कि उन्होंने इतना चंदा दिया. इन लोगों को इस बात से दुख है कि उनके गांव के किनारे झोपड़ी में समय बिताने वाले कैसे पक्के मकान में रह रहे हैं. ये अमीर और खाते-पीते लोग ये चाहते हैं कि इनके गांव के गरीब हमेशा गरीब ही रहे. अनपढ़, अनपढ़ ही रहें ताकि वो इनकी चाकरी करता रहे.
इन सारी वजहों से मुझे इस बार अपने लोग अपने नहीं लगे, अच्छे नहीं लगे. अपना गांव अच्छा नहीं लगा.
विकास कुमार
9718548403
v.kummar86@gmail.com

Hello Vikash,
I really appreciate you for speaking true. Above are the common mentality in small town.
Good Luck.
sahi kaha aapne vikash ab gaon vo nahi rahe jo pahle hua karte the…. ab gaon me man nahi lagata…
Buy:Prevacid.Mega Hoodia.Nexium.Zovirax.100% Pure Okinawan Coral Calcium.Retin-A.Accutane.Zyban.Valtrex.Prednisolone.Lumigan.Human Growth Hormone.Actos.Synthroid.Arimidex.Petcam (Metacam) Oral Suspension….