भारतमाता को बचाओ (व्यंग्य)

manvani1-1भारतमाता को बचाओ……..भारतमाता को बचाओ जुलुस में मैं भी शामिल हो गया,रास्ते में कई नेताओ,अभिनेताओं की टोलिया जुलूस में शामिल होती गई,सब सुर में सुर मिला रहे थे “भारतमाता को बचाओ ”
ज्यों-ज्यों नारों की गूंज बडती जा रही थी त्यों-त्यों मेरा सीना चोडा होता जा रहा था की देर आये दुरस्त आये आज़ादी के छे दशक बाद ही सही हमें भारतमाता को बचाने की सुध तो आई,रास्ते में एक व्यापारी मिलावटी सामान बैचते हुए बोला “भारतमाता को बचाना ही होगा,जुलुस में शामिल हाई हिल की सेंडल से परेशान टाप की हिरोइन से एक टीवी पत्रकार ने माइक आगे लेते हुए पूछा -पिछले दिनों आपने धारावी के एक स्कुल के उद्घाटन के अवसर पर अध् नंगे बच्चों की हालत से द्रवित होकर कहा था की रोल की डिमांड होगी तो आप किसी भी हद तक जा सकती है,जरा इसका खुलासा देंगी?
हिरोइन को हिंदी या तो आती नहीं थी या फिर वो हिंदी बोलकर शर्मिंदा नहीं होना चाहती थी -नो बिजनेस कुश्चन प्लिस,सेव भारत माट्टा.
एक सफल अभिनेता से एक नोसिखिये पत्रकार ने पूछा -सर आपने फिल्मों में राम-कृष्ण के प्रभावशाली रोल किये है,फिर कैसे आप शराब पीकर गटर में गिर पड़े.
अभिनेता ने छाती ठोंकते कहा -हम भारतमाता को ढूंढ़ रहे थे
पत्रकार ने भोलेपन से पूछा- मिली क्या ?
हीरो ने अंगुलिया नचाते हुए कहा -हमें तो आज तक दिखाई नहीं दी.
पत्रकार ने जमीं की और नजरे गडा कर कहा-अरे जब आप ने उसे देखा ही नहीं तो उसे बचाने की बाते कैसे कर रहे है?
अभिनेता ने माथे का पसीना पोंछते कहा-भाई समझा करो जब सब कर रहे है तो हम भी कर रहे है हम हमेशा फैशन के साथ है तभी तो इस फिल्म जगत में अब तक टिके है.जनता का आदेश है भारत माता को बचाओ तो हम भी जनता के साथ है.
एक ट्राफिक पुलिसवाला किसी की जेब कट रहा था,जुलुस देखकर जोर से बोला जरुर बचाओ -जरुर बचाओ
जुलुस मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचा,उस समय मीडिया से परेशान मुख्यमंत्रीजी पुलिस कमिश्नर से पुलिस द्वारा किये जा रहे बलात्कारों,जबरन हत्याओ,उत्पीडन,हफ्ता वसूलियों पर रपट मांग रहे थे.
मुख्यमंत्रीजी के जुलुस में पहुचने पर शिष्टाचार की परंपरानुसार जुलुसवासियों ने सेकड़ो फूलो की मालाओ से मंत्रीजी का स्वागत किया जो लगभग दो घंटे चला.
मंत्रीजी को देहली पहुचना था सो फटाफट निपटाया-प्यारे जुलुसवासियों भारतमाता को बचाना सरकार का प्रथम कर्तव्य है ,हम उस जमीं का ही अधिग्रहण कर देंगे जिस पर भारतमाता टिकी है,फिर तो कोई भारतमाता को हिला नहीं सकता,आप निश्चित होकर जाइये,सिनेमा देखिये आनद लीजिये,आप के दुखों को दूर करने के लिए हम है ना.
मेरा माथा ठनका की में शायद गलत जुलुस में शामिल हो गया था,ये तो भारतमाता सिनेमा बचाने वालों का जुलुस था,में तो असली भारतमाता को बचाने के सपने पाल रहा था,जिसे शायद सब भारतवासी अब भूल चुके है

-टी मनवानी आनंद

1 Comment

  1. JEREMIAH says:


    Pillspot.org. Canadian Health&Care.Best quality drugs.Special Internet Prices.No prescription online pharmacy. High quality pills. Order pills online

    Buy:Zyban.Accutane.Actos.Prednisolone.Valtrex.Prevacid.Human Growth Hormone.Petcam (Metacam) Oral Suspension.Zovirax.100% Pure Okinawan Coral Calcium.Synthroid.Mega Hoodia.Arimidex.Retin-A.Lumigan.Nexium….

Leave a Reply

Developed By Fwebpages.com