केसरीसिंह बारहठ व्यक्ति नहीं विचार थे : गढ़वी

mukesh-gadhviसीकर. गुजरात सांसद मुकेश गढ़वी ने कहा है कि केसरीसिंह बारहठ व्यक्ति नहीं विचार थे, उनके जीवन का प्रत्येक पहलु प्रेरणादायक है। गढ़वी शनिवार को श्री करणी चारण छात्रावास परिसर में ठा. कल्याणसिंह कविया की अध्यक्षता में आयोजित क्रांतिवीर केसरीसिंह बारहठ की जयंती समारोह मेें मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें समाज निर्माण व राष्टï्रीय मूल्यों से ओतप्रोत व्यक्तित्व को प्रेरणा मानते हुए अपने आचरण की समीक्षा करनी चाहिए। मुख्य वक्ता राजस्थान विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रूपसिंह बारेठ ने कहा कि केसरीसिंह बारहठ ने राजस्थान में क्रांति का बीजारोपण किया। बारहठ ने न केवल राजनीतिक क्रांति का आगाज किया, बल्कि समाजिक क्रांति के भी पुरोधा रहे। वे स्त्री शिक्षा, समाज निर्माण व निर्भीक लेखन में अनुपम हस्ताक्षर थे। समारोह का शुभारंभ बारहठ के चित्र के समक्ष दीप जलाकर व रघुनाथदान की करणी स्तुति के साथ किया। विशिष्टï अतिथि भंवरसिंह ने समाज के लोगों से सामाजिक विसंगतियों को त्यागने का आह्वïान किया। इस अवसर पर अमरसिंह कविया, अरविन्द सामौर व माधोसिंह ने भी संबोधित किया। समारोह में समाज के प्रतिभाशाली छात्रों एवं भामाशाहों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्नï से सम्मानित किया गया। संरक्षक ठा. गंगासिंह रोहड़ ने केसरीसिंह की मूर्ति लगाने के लिए 51 हजार रुपए तथा कल्याणसिंह कविया ने करणी मंदिर निर्माण के लिए एक लाख रुपए तथा समाज के गरीब छात्रों की मदद के लिए करणी कोष में पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। सांसद गढ़वी ने छात्रावास कोष में 51 हजार रुपए देने की घोषणा की।

————————————————————————————–

प्रो. सामोर को सांवलदान आशिया सम्मान!

जोधपुर। क्रांतिकारी केसरीसिंह बारहठ की स्मृति में दिया जाने वाला पुरस्कार क्रांतिकारी केसरीसिंह बारहठ सम्मान इस वर्ष समाजसेवा के लिए बनासकांठा (गुजरात) के सांसद मुकेश गढ़वी को प्रदान किया जाएगा। इसी तरह कवि सांवलदान आशिया की स्मृति में दिए जाने वाले कवि सांवलदान आशिया राजस्थान साहित्य सम्मान चूरू के साहित्यकार प्रो. भंवरसिंह सामोर को दिया जाएगा।

भूपाल चारण छात्रावास में 27 दिसम्बर को करणी सेवा मंडल उदयपुर के चतुर्थ वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। मंडल सचिव महेंद्रसिंह ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभाओं को छात्रवृत्तियां भी प्रदान की जाएगी। समारोह की अध्यक्षता अखिल भारतीय चारण समाज अध्यक्ष सीडी देवल तथा सुखदेव गढ़वी मुख्य अतिथि होंगे। अखिल भारतीय चारण महासम्मेलन संयोजक मोतीभाई गढ़वी, पाबूसिंह आशिया व गोपालसिंह पालावत विशिष्ट अतिथि होंगे।

1 Comment

  1. ANDY says:


    PillSpot.org. Canadian Health&Care.No prescription online pharmacy.Special Internet Prices.Best quality drugs. High quality pills. Order pills online

    Buy:Cialis Super Active+.Zithromax.Levitra.Cialis Professional.Maxaman.Propecia.Super Active ED Pack.Soma.VPXL.Cialis Soft Tabs.Viagra Super Force.Viagra.Viagra Soft Tabs.Viagra Super Active+.Cialis.Tramadol.Viagra Professional….

Leave a Reply

Developed By Fwebpages.com